फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra fake teacher degree found in investigation case filed

सोनभद्रः जांच में फर्जी मिली शिक्षक की डिग्री, मुकदमा दर्ज

Wed, 21 Oct 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra fake teacher degree found in investigation case filed
ओबरा। खंड शिक्षा अधिकारी चोपन मुकेश कुमार की तहरीर पर बीएलएड की फर्जी डिग्री बनवाकर नौकरी कर रहे एक शिक्षक के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। आरोप है कि शिक्षक ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी का जो प्रमाण पत्र लगाया है, वह फर्जी है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिक रेणुकापार में सुखरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में 31 अगस्त 2016 को प्रमोद यादव की तैनाती शिक्षक के रूप में हुई थी। इनके बारे में शिकायत की गई थी कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी का 2010 का जो प्रमाण पत्र लगाया गया है, वह फर्जी है। उधर, बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि शिकायत की जांच कराई गई, जिसमें बलिया जिले के भटवलिया, रतसार गांव निवासी प्रमोद यादव का बीएलएड का प्रमाण पत्र फर्जी मिला। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से 2010 में जारी प्रमाण पत्र की जांच कराई गई। जांच में विश्वविद्यालय की तरफ से यह बताया गया कि वहां से इस तरह का कोई प्रमाण पत्र 2010 में जारी ही नहीं किया गया है। जांच में प्रमाण पत्र फर्जी मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार को आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश ने बताया कि बीएसए के निर्देश पर बुधवार को आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए ओबरा थाने में तहरीर दी गई। उन्होंने बताया कि शिक्षक पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का 2010 का बीएलएड का फर्जी प्रमाण पत्र लगाने का आरोप है। जांच में प्रमाण पत्र फर्जी मिला है। प्रमोद रेणुका पार स्थित प्राथमिक विद्यालय सुखरा में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। ओबरा थाना प्रभारी शैलेश राय ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed