फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: DM held peace committee meeting in view of festivals, said- action will be taken for non-compliance of Kovid rules

सोनभद्रः त्योहारों को देखते हुए डीएम ने की शांति समिति की बैठक, कहा- कोविड नियमों का पालन न करने पर होगी कार्रवाई

Mon, 19 Jul 2021 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: DM held peace committee meeting in view of festivals, said- action will be taken for non-compliance of Kovid rules
सोनभद्र। आगामी श्रावण मास, शिवरात्रि और बकरीद पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के मद्देनजर सोमवार कलेक्ट्रेट में शांति समिति की बैठक हुई। अधिकारियों ने लोगों से घरों में पर्वों को मनाने की अपील की। कोविड नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि कोरोना को देखते हुए श्रावण मास में शिवरात्रि पर्व व ईद-उल-जुहा पर किसी भी धार्मिक स्थल आदि पर भीड़ एकत्रित न करें। उन्होंने कांवर यात्रा न निकालने व कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्व को सौहार्द व शांतिपूर्ण तरीके से अपने घरों पर ही रहकर मनाने की अपील की। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि घरों में पर्व मनाने के लिए अपने परिवार के सदस्यों के अलावा आसपास के व्यक्तियों को भी प्रेरित एवं जागरूक करें। बैठक में सीएमओ डॉ. नेम सिंह, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी विनोद कुमार, एसडीएम कृपाशंकर पांडेय, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सदर आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed