फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra depot's nine Khatara buses auctioned

Sonebhadra News: नीलाम हुई सोनभद्र डिपो की नौ खटारा बसें

Tue, 04 Apr 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra depot's nine Khatara buses auctioned
सोनभद्र। परिवहन निगम की तरफ से खटारा हो चुकी रोडवेज बसों को सेवा से हटाने तथा नीलाम करने की प्रक्रिया लगातार चल रही है। इसी क्रम में सोनभद्र डिपो की दो रोडवेज बस नीलाम की गई। बीते कुछ माह में अब तक डिपो की नौ बसों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

सोनभद्र डिपो को नई बसें मिलने के बाद इनकी संख्या 58 हो गई थी। डिपो को मिली नई तीन बसों का संचालन अलग-अलग मार्गों पर शुरू करा दिया गया है। दो रोडवेज बसें राजधानी लखनऊ के लिए चलाई जा रही हैं तो एक बस प्रयागराज के लिए संचालित हो रही है। बताया जा रहा है कि हाल ही में सोनभद्र डिपो की दो बसें सेवा से हटाई गई हैं। अब डिपो में 56 बसें शेष हैं, जिनका संचालन जनपद सहित गैर जनपदों के लिए हो रहा है। राबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टेशन के प्रभारी सुशील दुबे के मुुताबिक सोनभद्र डिपो की सात बसें पहले नीलाम हुई थी। हाल ही में दो अन्य रोडवेज बसों की सेवा समाप्त हुई है। दोनों बस नीलाम कर दी गई हैं। अभी भी डिपो में दस साल पुरानी कई बसें शामिल हैं। पुरानी बस नीलाम करने की प्रक्रिया आगे भी चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed