फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra body young man found gone missing after fight family lodged complaint in police station

Sonbhadra News : लापता युवक की मिली लाश, पांच दिन पहले मनबढ़ों ने पीटा था; परिजनों ने की थी कार्रवाई की मांग

Sun, 22 Dec 2024 11:57 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 22 Dec 2024 11:57 AM IST
सार

Sonbhadra News : बंधी में युवक की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एक कार्यक्रम के दाैरान युवक के साथ कुछ मनबढ़ों ने मारपीट की थी। इसके बाद ही युवक लापता हो गया था। परिजनों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Sonbhadra body young man found gone missing after fight family lodged complaint in police station
युवक की माैत की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच दिन से लापता 25 वर्षीय युवक का शव रविवार की सुबह दूसरे गांव की बंधी में मिला। घटना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बसौली गांव की है। गांव में पार्टी के दौरान हुई मारपीट के बाद से वह लापता था। घरवालों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन




रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बसौली गांव निवासी नरेंद्र प्रजापति के चार पुत्र हैं, जिसमें रिंकू (25) तीसरे स्थान पर था। दो साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। वे मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। 17 दिसंबर की शाम पड़ोस के गांव के रहने वाले दो युवक उसके पास आए थे, जो उसे पार्टी की बात कह कर साथ ले गए थे। वहीं पर बघुवारी के ही एक युवक से उसका विवाद हो गया था।
विज्ञापन


इसके बाद मारपीट हुई थी, तभी से ही रिंकू लापता था। मामले में परिजनों ने लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किए थे। उसकी तलाश पुलिस की ओर से कराई गई, मगर कहीं पर उसका पता नहीं चल सका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बीच, रविवार की सुबह कुछ लोगों ने बंधी में शव उतराया देखा। सूचना पाकर आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जुट गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed