{"_id":"6127c7148ebc3e7a157ea2ed","slug":"sonbhadra-bhola-singh-will-be-the-cmd-of-ncl-the-board-selected-the-mining-professional-sonbhadra-news-vns608087834","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः भोला सिंह होंगे एनसीएल के सीएमडी, खनन पेशेवर के रूप में बोर्ड ने किया चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः भोला सिंह होंगे एनसीएल के सीएमडी, खनन पेशेवर के रूप में बोर्ड ने किया चयन
विज्ञापन
सीएमडी- भोला सिंह
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के निदेशक भोला सिंह को सोनभद्र में एनसीएल के अध्यक्ष सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) होंगे। बतौर सीएमडी उनके नए साल से नई पारी की शुरुआत करने की उम्मीद है। उनका चयन पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज बोर्ड की ओर से किया गया। इस चयन प्रक्रिया में कई प्रतियोगी शामिल हुए थे।
भोला सिंह 15 जनवरी 2019 को निदेशक (तकनीकी) सीसीएल के रूप में शामिल हुए थे। जनवरी 1964 में जन्मे श्री सिंह ने माइनिंग इंजीनियरिंग में आईआईटी खड़गपुर से बीटेक (ऑनर्स) किया। वह एक पेशेवर खनन इंजीनियर हैं। प्रतिष्ठित सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के संगठनों में 32 वर्षों का अनुभव है। वर्ष 1987 में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के रूप में एनसीएल के साथ अपना करियर शुरू किया। शुरुआती चरण में एनसीएल में काम करते हुए, उन्हें उत्पादन, उत्पादकता, सुरक्षा, पर्यावरण और समग्र खान प्रबंधन में उत्कृष्टता प्राप्त करने में पेशेवर रूप से लाभ हुआ।
एनसीएल खदानों में भी कास्ट ब्लास्टिंग और इको-फ्रेंडली इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेशन की शुरुआत की। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति की पत्रिकाओं में ब्लास्टिंग और रॉक फ्रैगमेंटेशन पर इनके कई तकनीकी पत्र प्रकाशितहुए हैं। साल 2008 में श्री सिंह छत्तीसगढ़ में एक ग्रीनफील्ड खनन परियोजना के प्रमुख के रूप में एईएस (यूएसए स्थित एमएनसी) में शामिल हुए। बाद में उन्होंने ओडिशा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन (ओपीजीसी) को आवंटित मनोहरपुर कोयला ब्लॉक के लिए काम किया। सीसीएल में शामिल होने से पहले श्री सिंह को सासन पावर लिमिटेड में परियोजना निदेशक के रूप में काम करने का श्रेय है।