फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra Bar gets first woman president

Sonebhadra News: 30 साल के इतिहास में सोनभद्र बार को मिली पहली महिला अध्यक्ष

Fri, 22 Dec 2023 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra Bar gets first woman president
सोनभद्र। वर्ष 1993 में गठित सोनभद्र बार एसोसिएशन को 30 साल में पहली बार महिला अध्यक्ष मिली हैं। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में पूनम सिंह ने 37 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर इतिहास रचा। उन्होंने सभी पांच पुरुष प्रतिद्वंद्वियों को हराकर अध्यक्ष पद हासिल किया। चुनाव में महामंत्री पद पर राजीव सिंह गौतम को जीत मिली। वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालता प्रसाद पांडेय व कोषाध्यक्ष अनिल कुमार निर्वाचित हुए। देर शाम परिणाम की घोषणा के बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

सोनभद्र बार एसोसिएशन में कुल 908 मतदाता हैं। इसमें से 821 ने बृहस्पतिवार को मतदान में हिस्सा लिया था, जबकि 15 ने पिछले दिनों टेंडर वोट डाले थे। शुक्रवार को सुबह 11 बजे मतगणना शुरू हुई। कुल 836 मतों की गणना के लिए 9 राउंड का समय लिया गया। पहले राउंड में अध्यक्ष पद पर अरुण कुमार मिश्र को 31 मत और पूनम सिंह को 30 मत मिले थे, जबकि रमेश देव पांडेय को 25 मत मिले थे।
विज्ञापन

इसी प्रकार से महामंत्री पद पर राजीव कुमार सिंह गौतम भी शुरू से ही बढ़त बनाए रहे और 188 मतों से अखिलेश कुमार पांडेय को पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर लालता प्रसाद पांडेय ने भी शुरू से ही बढ़त बनाए रखा और 81 मतों से शारदा प्रसाद मौर्य को हराया। कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार पांडेय शुरुआती बढ़त के साथ आगे रहे। उन्होंने 116 मतों से उमेश चंद्र शुक्ला को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख प्रत्याशियों को मिले मत::
अध्यक्ष::
प्रत्याशी: प्राप्त मत
पूनम सिंह: 266 मत
अरुण कुमार मिश्र: 229 मत
रमेश देव पांडेय: 187 मत
महामंत्री::
राजीव कुमार सिंह गौतम: 460
अखिलेश कुमार पांडेय: 272
वरिष्ठ उपाध्यक्ष::
लालता प्रसाद पांडेय: 445
शारदा प्रसाद मौर्य: 364
कोषाध्यक्ष::
अनिल कुमार पांडेय: 366
उमेश चंद्र शुक्ला: 249
परिणाम के बाद दिलाई शपथ
एल्डर कमेटी चेयरमैन कृपा नारायण मिश्र ने सभी विजयी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने कार्यभार संभाला। उधर, समर्थकों ने विजयी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर बधाई देते हुए एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने शांतिपूर्ण मतदान सकुशल संपन्न होने पर सभी का आभार जताया।

सोनभद्र बार की 26वीं और पहली महिला अध्यक्ष
सोनभद्र बार एसोसिएशन का गठन जनवरी 1993 में हुआ था। तब पहले अध्यक्ष के रूप में एमपी पांडेय निर्वाचित हुए थे। उनका कार्यकाल सात अगस्त 1994 तक रहा। इसके बाद से अमूमन प्रतिवर्ष चुनाव होते रहे हैं। कुल 25 अध्यक्ष चुने गए थे। सभी पुरुष थे। पहली बार 26वें अध्यक्ष के रूप में पूनम सिंह निर्वाचित हुई हैं। अध्यक्ष पद पर किसी भी बार में महिला के चुने जाने को पहला मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed