{"_id":"5f3f96478ebc3e3cfe1a9d88","slug":"sonbhadra-at-number-17-in-the-cleanliness-survey-sonbhadra-news-vns542490913","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वे में सोनभद्र प्रदेश में 17वें नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वे में सोनभद्र प्रदेश में 17वें नंबर पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। स्वच्छता सर्वे में नगर पालिका सोनभद्र की रैकिंग पिछले साल की अपेक्षा इस बार काफी सुधार हुआ है। प्रदेश की 191 नगर पालिकाओं में सोनभद्र की रैकिेंग 17वें नंबर पर है जबकि 2019 में 206 वें व 2018 में 312वें नंबर पर थी। उधर, जिले की सात नगर पंचायतों की रैंकिंग प्रदेश की 399 नगर पंचायतों में बहुत नीचे है। नगर पालिका प्रशासन सोनभद्र नगर पालिका की रैंकिंग में और सुधार के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की प्रक्रिया तेज करने तथा कूड़े के निस्तारण की समुचित व्यवस्था की तैयारी में जुट गया है।
प्रदेश की 191 नगर पालिकाओं में नगर पालिका सोनभद्र की रैंकिंग 17वें नंबर पर आई है। पूर्व के वर्षों की अपेक्षा इस बार रैंकिंग में तेजी से सुधार होने का दावा करते हुए अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने कहा कि पालिका क्षेत्र में हर ेंत्र में साफ-सफाई में और सुधार की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2019 में सोनभद्र नगर पालिका की रैंकिंग प्रदेश में 206वें नबर पर थी। वर्तमान में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 25 ठेला गाड़ियां हैं। इनकी संख्या और बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। अभी सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग कलेक्शन करने के लिए व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस व्यवस्था में भी सुधार की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। ताकि साफ-सफाई व्यवस्था में और सुधार हो सके। उधर, जिले की नगर पंचायतों में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है। इसका अंदाजा प्रदेश की 399 नगर पंचायतों में मिली रैंकिंग से लगाया जा सकता है। प्रदेश की 399 नगर पंचायतों में घोरावल नगर पंचायत की रैंकिंग 135 है। इसी तरह से दुद्धी 209वें, पिपरी 234वें, ओबरा 109वें, चोपन 330 वें, रेणुकूट 380वें और चुर्क-गुरमा नगर पंचायत की रैंकिंग 389वें नंबर पर है।