फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra Arrests of father and sons accused of killing farmer by beating in child dispute

सोनभद्रः बच्चों के विवाद में पीटकर किसान की हत्या करने के आरोपी पिता-पुत्रों की गिरफ्तारी

Fri, 04 Dec 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sonbhadra Arrests of father and sons accused of killing farmer by beating in child dispute
सोनभद्र। दो दिन पूर्व सदर कोतवाली क्षेत्र के निपराज गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। घायल किसान श्री यादव की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। इस मामले में किसान के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। फरार पिता-पुत्रों की तलाश में बुुधवार की रात निपराज, कैथी समेत अन्य गांवों में छापा मार कर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार की रात करीब नौ बजे निपराज गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले। मारपीट में प्रथम पक्ष से श्री यादव (65), सुशीला (35), विजय लाल यादव (16) व एक अन्य घायल हो गए थे। उधर दूूसरे पक्ष से भी कई लोग घायल हुए थे। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने घायल श्री यादव को मृत घोषित कर दिया। मृतक श्री यादव के बेटे श्यामू की तहरीर पर निपराज के रहने वाले बद्री यादव, उसके बेटे हीरा यादव, प्रमोद यादव और राजू यादव के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बताया कि फरार चल रहे नामजद सभी आरोपियों को कैथी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें जिला कारागार गुरमा भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed