{"_id":"613b9b9b8ebc3eb7827ac66c","slug":"sonbhadra-10-trucks-loaded-with-sand-seized-in-raid-sonbhadra-news-vns610873070","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः छापामारी में बालू लदे 10 ट्रक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः छापामारी में बालू लदे 10 ट्रक सीज
विज्ञापन
बभनी थाने में सीज ओवरलोड लदी बालू की ट्रकें।
- फोटो : SONBHADRA
छत्तीसगढ़ से ओवरलोड बालू लेकर यूपी में परिवहन करने वाले ट्रकों पर अधिकारियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे के दौरान दुद्धी एसडीएम दुद्धी, क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक बभनी एवं खनिज विभाग ने छापामारी कर अवैध बालू की ढुलाई कर रहे 10 ट्रकों को सीज किया। इस दौरान 19 ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया।
छत्तीसगढ़ से आसनडीह और शीशटोला के रास्ते बालू लदे ओवरलोड वाहनों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। ओवरलोड गाड़ियों को पार कराने के लिए दलाल भी सक्रिय हैं, जो रात में लोकेशन लेकर गाड़ियों को पार कराते हैं। ओवरलोड बालू के परिवहन की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाती रही। इस पर शुक्रवार को एसडीएम रमेश कुमार, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव, खनिज मुहर्रिल कुंदन कुमार और प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह की टीम ने छापामारी कर छत्तीसगढ़ से ओवरलोड बालू लेकर आ रहे 10 ट्रकों को बभनी में सीज कर दिया। खनिज मुहर्रिर कुंदन कुमार ने सीज ट्रकों को बभनी थाने को सुपुर्द कर दिया। उधर म्योरपुर थानाक्षेत्र में बीती रात एसडीएम रमेश कुमार की अगुवाई में खनन, परिवहन और पुलिस की टीमों ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। दो वाहनों को पकड़कर थाने में सीज किया गया, जबकि हाथीनाला थाना में तीन ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया। 19 वाहनों के ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। उन वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया।
एसडीएम को देख ट्रक छोड़ भागे चालक
म्योरपुर। पिपरी थानाक्षेत्र के रनटोला गांव में बृहस्पतिवार को एसडीएम रमेश कुमार का वाहन देखकर ओवरलोड बालू लादकर जा रहे ट्रकों के चालक वाहन खड़ा कर जंगल की ओर भाग गए। एसडीएम के साथ चल रहे होमगार्डों ने उनका पीछा किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उपजिलाधिकारी ने पिपरी पुलिस को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। संवाद