फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonanchal became the choice of investors, received offers of 71 thousand crores

Sonebhadra News: निवेशकों की पसंद बना सोनांचल, मिले 71 हजार करोड़ के प्रस्ताव

Sat, 21 Jan 2023 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sonanchal became the choice of investors, received offers of 71 thousand crores
प्रदेश सरकार के इंवेस्टर्स समिट में सोनभद्र को बड़ी सौगात मिली है। विभिन्न विभागों के माध्यम से कई बड़ी औद्योगिक कंपनियों ने यहां निवेश की इच्छा जताई है। अब तक 71 हजार करोड़ से अधिक के प्रस्ताव उद्योग विभाग को मिल चुके हैं। इनमें ज्यादातर परियोजनाएं बिजली, अतिरिक्त ऊर्जा, सीमेंट और पर्यटन से जुड़ी हैं। निवेशकों का दावा है कि इन परियोजनाओं की स्थापना से जिले में करीब दस हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग अप्रत्यक्ष रोजगार से भी जुड़ेंगे। विभाग इनके साथ एमओयू तैयार करने में जुटा है।
विज्ञापन

प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सरकार फरवरी में वृहद स्तर पर इंवेस्टर्स समिट करने जा रही है। लखनऊ में होने वाले इस कार्यक्रम में देश-विदेश से निवेशकों को आमंत्रित किया गया है। प्रदेश में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए प्रस्तुत किए जा रहे इन प्रस्तावों में सोनभद्र को भी वरीयता दी जा रही है। यहां के बड़े भौगोलिक क्षेत्रफल और उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों से आकर्षित होकर उद्यमियों ने अब तक विभिन्न विभागों के माध्यम से अब तक 36 प्रस्ताव उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा व अतिरिक्त ऊर्जा विभाग से 40 हजार करोड़ का निवेश
इन परियोजनाओं में 71176 करोड़ से अधिक की धनराशि का निवेश होना है। सबसे बड़ी परियोजनाएं ऊर्जा व अतिरिक्त ऊर्जा विभाग से जुड़ी हुई हैं। दोनों विभागों के छह प्रस्तावों में ही 40 हजार करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे। इसके अलावा आधारभूत एवं औद्योगिक विकास विभाग की ओर से साढ़े 26 हजार करोड़ के तीन प्रस्ताव भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगेंगे नए पावर प्लांट, सीमेंट फैक्ट्री भी
एनटीपीसी सिंगरौली की ओर से आठ सौ मेगावाट की दो नई परियोजनाओं के लिए साढ़े 14 हजार करोड़ रुपये निवेश करने का प्रस्ताव है। इससे एक हजार लोगों को रोजगार मिलने का दावा है। इसी तरह आरईसी लिमिटेड की ओर से ओबरा-सी, जवाहरपुर, अनपरा-ई, ओबरा-डी व अन्य इकाइयों की स्थापना पर 14 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे ढाई हजार लोगों को रोजगार मिलना है। ग्रीनको ग्रुप ने गुरार गांव में लूप पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट के लिए 13 हजार करोड़ निवेश का प्रस्ताव सौंपा है। एसएस इंफ्राटेक भी लूप पंप स्टोरेज पावर प्रोजेक्ट के लिए आठ हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव दिया है। एनटीपीसी ने रिहंद के रिजरवायर में एक गीगावाट के सोलर प्लांट के लिए छह हजार करोड़, जेएसडब्लू ने पावर प्लांट के लिए 5500 करोड़, सिटी गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड की ओर से तीन मिलियन टन क्षमता के सीमेंट प्लांट के लिए तीन हजार करोड़, एडुज्ञान इंफोटेक ने एनर्जी पार्क के लिए पौने चार सौ और बुंदेलखंड सौर ऊर्जा लिमिटेड ने 250 करोड़ खर्च कर सोलर पावर प्लांट लगाने की इच्छा जताई है।

विभागवार निवेश प्रस्ताव
विभाग इकाई संख्या निवेश राशि रोजगार
एमएसएमई 11 282 471
पर्यटन 4 30 65
अतिरिक्त ऊर्जा 04 12265 500
दुग्ध विकास 3 65 100
ऊर्जा 2 28503 3500
खाद्य सुरक्षा व औषधि 2 2.4 31
हथकरघा 2 26.4 180
उद्यान: 1 5.5 80
उद्योग: 3 26615 1150
यूपीएसआईडीए: 02 3375 3450
आईटी: 2 7 80
(नोट: निवेश राशि करोड़ में है।)
इंवेस्टर्स समिट के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से अब तक 36 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसमें 71 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि का निवेश संभावित है। इनसे अनुबंध की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अन्य उद्यमियों से भी संपर्क कर उन्हें जिले में उद्योग लगाने के लिए निरंतर प्रेरित किया जा रहा है। - आरपी गौतम, उपायुक्त, उद्योग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed