फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Son is connected to a criminal gang, can get him killed

Sonebhadra News: आपराधिक गैंग से जुड़ा है बेटा, करा सकता है हत्या

Sun, 15 Jun 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Son is connected to a criminal gang, can get him killed
एसपी साहब सुरक्षा दिजिए, बेटा अपराधियों के गैंग से जुड़ा है। वह कभी भी हमारी हत्या कर सकता है। यह बातें बगही निवासी एक महिला ने एसपी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में कही हैं। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में बगही निवासी मधुबाला पांडेय ने अपने बेटे राहुल पांडेय और उसके अपराधी प्रवृति के साथियों से खुद को खतरा बताया है। कहा कि उसके पति की पिछले साल मौत हो गई, जबकि पिता की भी मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

कोई भाई न होने के कारण वह अपने मायके बगही में ही रहती हैं। बताया कि उसे विवाहित एक बेटी और एक बेटा है। बेटा अपनी पत्नी व बेटी के साथ वाराणसी में किराए का फ्लैट लेकर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत संगत में पड़कर बिगड़ चुका है। बेटा उन्हें मायके में मिली सारी संपत्ति को बेचकर उसे देने के लिए दबाव डाल रहा है। इसके लिए बर्बरता भी करता है। तरह-तरह के लांछन लगाकर समाज में बदनाम करने लगा। उनकी कार भी जबरन उठा ले गया है। उसका प्रयोग आपराधिक कृत्यों में कर रहा है।
मार्च में तीर्थ यात्रा करते हुए चित्रकूट पहुंचीं तो बेटे के मित्र व उनकी ससुराल के पट्टीदार हिंमाशु पांडेय ने उन्हें फोन कर दो लाख की रंगदारी मांगी। अप्रैल में राहुल व हिमांशु घर में घुस गए और बुरी तरह से पिटाई की।

तीन दिन के अंदर 10 लाख रुपये न देने पर हत्या कर देने की धमकी देने लगे। एसपी के आदेश पर पुलिस ने राहुल व हिमांशु सहित अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed