फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Son-in-law beats cousin-in-law in sonbhadra killing him over dispute horrifying scene leaves people terrified

UP: ससुराल में दामाद ने ममेरे ससुर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, इस बात को लेकर की हत्या; खौफनाक मंजर देख सहमे लोग

Fri, 24 Oct 2025 12:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 24 Oct 2025 12:03 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में अधेड़ की हत्या की जानकारी मिलते ही माैके पर दुद्धी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों पड़ोसियाें से भी झगड़ा कर चुका है।

विज्ञापन
Son-in-law beats cousin-in-law in sonbhadra killing him over dispute horrifying scene leaves people terrified
अस्पताल में परिजन से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra News: सोनभद्र के दुद्धी कस्बा के मलदेवा गांव में गुरुवार की आधी रात दामाद ने अपने ममेरे ससुर की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। अचानक हुई इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। आरोपी मनोरोगी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


चोपन निवासी दारा प्रसाद पुत्र मुन्ना गुरुवार को अपने ससुराल मलदेवा गांव में आया था। रात करीब साढ़े बारह बजे अचानक उठा और घर से बाहर निकलकर गाली गलौज करने लगा। इसी दौरान बिरहा सुनने जा रहा बगल में रहने वाले ममेरे ससुर का चचेरा भाई उमेश पठारी (52) ने विरोध जताते हुए टोका तो दारा ने उसपर हमला बोल दिया। 

विज्ञापन

Son-in-law beats cousin-in-law in sonbhadra killing him over dispute horrifying scene leaves people terrified
अस्पताल के बाहर माैजूद भीड़ और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

लाठी-डंडे से उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में उमेश को सीएचसी दुद्धी ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना पर सीओ राजेश कुमार राय, कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह और कस्बा चौकी इंचार्ज जयशंकर राय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी दारा प्रसाद पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से असामान्य व्यवहार कर रहा था। वह तीन दिन पहले भी घर से निकलकर आसपास के लोगों से झगड़ा कर चुका था। अचानक हुए इस हमले से परिजन और गांववाले स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed