फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Son coast resonated with Har Har Mahadev, secret Kashi Darshan Yatra started

हर हर महादेव से गूंजा सोन तट, शुरू हुई गुप्त काशी दर्शन यात्रा

Fri, 05 Aug 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Son coast resonated with Har Har Mahadev, secret Kashi Darshan Yatra started
चोपन सोन नदी से रवाना होते गुप्त काशी यात्रा के प्रतिभागी। - फोटो : SONBHADRA
पंचतत्व की रक्षा प्रकृति संस्कृति व पर्यटन विकास के लिए निकलने वाली पंच दिवसीय गुप्तकाशी दर्शन यात्रा का भव्य शुभारंभ चमन ऋषि की तपोस्थली चोपन नगर के सोन तट पर स्थित सोनेश्वर महादेव मंदिर से हुआ। हर हर महादेव... जय गुप्तकाशी... के उद्घोष के साथ गुप्तकाशी चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर विधि विधान से पूजन कर जल लेकर यात्रा प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

गुप्तकाशी चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनजातीय सुरक्षा मंच वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सूर्य राव सूर्य, सह प्रांत संगठन मंत्री आनंद ने किया। यात्रा के महत्व व चित्र प्रदर्शनी के बारे मेें ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे ने जानकारी दी। गुप्तकाशी दर्शन यात्रा में कैमूर के प्राचीन स्थलों पर साधना कर रहे साधु और पर्यटन प्रेमी शामिल हुए। यात्रा सोनेश्वर महादेव से प्रारंभ होकर गोठानी स्थित बाबा सोमनाथ के लिए प्रस्थान किया। बाबा सोमनाथ धाम पर जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी ने यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा को आशीर्वाद देने के लिए कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज भी पहुंचे थे। ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक सिंह, चतरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र पटेल, प्रांत संयोजक बजरंग दल सत्य प्रताप सिंह, विजयगढ़ दुर्ग संरक्षण समिति के अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, विहिप के जिला मंत्री अवधेश चौबे, मंडल अध्यक्ष सुनल सिंह, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, सभासद सुशील साहनी, महेंद्र केसरी, चोपन नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन, डॉ.सत्येंद्र आर्य, ओमप्रकाश, महंत कमलेशानंदजी, चतरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र पटेल, धर्मेंद्र कुमार राजू, प्रशांत मिश्रा, विकास चौबे, मनमोहन, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed