{"_id":"6178438cbad0db4a5f520877","slug":"solemnly-took-a-pledge-of-self-reliance-sonbhadra-news-vns619439562","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता की ली प्रतिज्ञा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता की ली प्रतिज्ञा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर। एनटीपीसी के रिहंद स्टेशन में मंगलवार को सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता की प्रतिज्ञा के साथ सतर्कता जागरुकता सप्ताह का शुभारंभ हुआ। परियोजना के प्रशासनिक भवन में मुख्य अतिथि उपस्थित मुख्य महाप्रबंधक (रिहंद) देवब्रत पॉल ने अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलाते हुए सभी क्षेत्रों में ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया। कानून के नियमों का पालन करने और जनहित में कार्य करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि हमारे देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार बड़ी बाधा साबित होती है। भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए सभी को एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को सतर्क होना चाहिए और उसे हर समय सत्यनिष्ठा व ईमानदारी के उच्च मानक बनाए रखने के लिए वचनबद्ध होना चाहिए। इसी क्रम में प्लांट परिसर स्थित सेवा भवन में महाप्रबंधक (ओएंडएम) एके चट्टोपाध्याय ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता की शपथ दिलाई।
एनटीपीसी कर्मियों ने ली शपथ
शक्तिनगर। सतर्कता आयोग और केंद्रीय सतर्कता कार्यालय के निर्देशानुसार विंध्याचल पावर परियोजना में मंगलवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हुआ। एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना में कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) वी. सुदर्शन बाबू और मुख्य महाप्रबंधक (एसएससी) विपन कुमार ने सभी कर्मचारियों को बारी-बारी से शपथ दिलाई। अपर महाप्रबंधक (सतर्कता) एसआर दान ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी।