{"_id":"5f8496288ebc3e9ba75c9a51","slug":"soldiers-will-take-care-of-every-facility-of-families-sonbhadra-news-vns552499098","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक परिवारों की हर सुविधा का रखेंगे ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक परिवारों की हर सुविधा का रखेंगे ख्याल
विज्ञापन
सोनभद्र। देश की सीमाओं पर तैनात जिले के सैनिकों के परिवारों की हर सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा। आपरेशन सेवा के तहत प्रत्येक बुधवार को एडीओ पंचायत एवं सेक्रेटरी सैनिकों के घर जाकर समस्याएं दर्ज करेंगे और उसका समाधान कराएंगे। मुख्य विकास अधकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने योजना शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी है।
आपरेशन सेवा के तहत सीमा पर तैनात सैनिकों और पूर्व सैनिकों की सैनिकों के परिजनों की समस्याएं को प्राथमिकता पर दूर की जाएंगी। इसके लिए डीएम एस. राजलिंगम और सीडीओ ने ऑपरेशन सेवा की शुरूआत कर दी है। इसके तहत प्रत्येक बुधवार को सभी एडीओ पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के रहने वाले सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर नाली, बिजली, सड़क, राशनकार्ड, भूमि आदि की समस्याओं के बारे में पूछताछ करते हुए जो भी उनकी समस्याएं होंगी उसकी रिपोर्ट तैयार करेंगे। उनके स्तर से जो भी समस्याएं दूर होने लायक होंगी निदान करेंगे। अन्य मामलों का निस्तारण कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को पत्राचार भी करेंगे। सभी ब्लॉकों पर सैनिकों के समस्याओं को नोट करने और समाधान आदि लिखने के लिए अलग से रजिस्टर बनाया जाएगा।
इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने कहा कि सीमाओं पर प्राणों की बाजी लगाकर देश की सेवा करने वाले सैनिकों के परिवारों की समस्याओं को दूर करने के लिए ऑपरेशन मिशन की शुरूआत कर दी गई है। सभी एडीओ पंचायत और सेक्रेटरी अपने-अपने क्षेत्र के रहने वाले सैनिकों के घर जाकर उनकी समस्याएं दर्ज कर समाधान कराएंगे।