फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Solar lights will be installed in 16 rural markets

Sonebhadra News: 16 ग्रामीण बाजारों में लगेंगी सोलर लाइटें

Fri, 05 Jan 2024 09:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
Solar lights will be installed in 16 rural markets
सोनभद्र। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में जिले के 16 ग्रामीण बाजार को शामिल किया गया है। योजनांतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख ग्रामीण बाजार में कुल 139 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इस पर डेढ़ करोड़ से अधिक की लागत आएगी।
विज्ञापन

लाइट लगाने के लिए क्षेत्रीय विधायकों से प्रस्ताव मांगा गया था। प्रस्ताव मिलने के बाद घोरावल विधानसभा क्षेत्र के लोहरा नहर चट्टी पर और राजपुर बाजार में 9-9 सोलर लाइटें लगाई जाएगी। वहीं मधका गांव के फुलवारी में और छितीकपुरवा में 8-8 लाइटें लगनी हैं।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत चतरा बाजार में 10, खलियारी में 10, रामगढ़ में 10, कचनरवा में 10 तथा नई बाजार में 10 सोलर लाइटें लगेंगी। ओबरा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत बड़गावां चट्टी में बिछरी बाजार में 8, ग्राम पंचायत परसोई में नवाटोला में 8, ग्राम पंचायत कनहरा में कनहरा बाजार में 8, कनहरा बाजार में 8 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनी के पुरानी बाजार में 10, ग्राम पंचायत पिंडारी बाजार में 8, ग्राम पंचायत अमवार बाजार में पांच सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इस तरह से सभी 16 ग्रामीण बाजारों में चिह्नित स्थानों पर कुल 139 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए शासन की तरफ से धन आवंटित कर दिया गया है। कुछ स्थानों पर सोलर लाइटें लगाने की कवायद भी शुरू हो गई है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजनान्तर्गत चयनित जिले के 16 ग्रामीण बाजार में 139 सोलर लाइटें लगनी हैं। सोलर लाइट लगाने की कवायद शुरू हो गई है। - चंद्रशेखर, पीओ-नेडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed