फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Social distancing was not observed at the booths, policemen continued to be troubled

बूथों पर सोशल डिस्टेसिंग का नहीं हुआ पालन, परेशान होते रहे पुलिसकर्मी

Thu, 29 Apr 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Social distancing was not observed at the booths, policemen continued to be troubled
सोनभद्र। गांव की सरकार चुनने के लिए जब बृहस्पतिवार को मतदान शुरू हुआ तो कोविड-19 से बचाव के लिए किए गए सभी नियम और शर्त ध्वस्त होती नजर आई। सुबह के आठ बजते-बजते बूथों पर इतनी भीड़ जुट गई कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में पुलिस हांफने लगी। कहीं लाठी के दम पर तो कहीं डांट-फटकार कर नियम का पालन कराने की कोशिश हुई, लेकिन सब बेकार रही। वोट देने के चक्कर में मतदाता कोविड-19 को कुछ देर के लिए भूल गए। ऐसे में करीब-करीब सभी बूथों पर सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार रही। दस बजे के बाद तो पुलिस भीड़ के आगे बेबश दिखी। ऐसे में अब संक्रमण का खतरा बढ़ने की भी आशंका जतायी जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार इन दिनों तेजी से बढ़ रही है। कभी चार सौ तो कभी पांच सौ लोग संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों के साथ ही पुलिस कर्मियों को भी स्पष्ट निर्देश दिया था कि सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए, मास्क लगाकर मतदान संपन्न कराया जाए। इसका पालन मतदान कराने पहुंची पोलिंग पार्टियों के लोगों ने तो किया, लेकिन मतदाता नियम तोड़ते नजर आए। हां इतना जरूर था कि बूथ के अंदर प्रवेश करते समय सभी या तो गमछे से या फिर मास्क लगाकर ही अंदर प्रवेश किए। राबर्ट्सगंज ब्लाक के बूड़हर कला, मानपुर, पकरी सहित अन्य बूथों पर सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन होता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed