फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   So just take the overbridge penalty

अब ओवरब्रिज से बस ले गए तो देना पड़ेगा जुर्माना

Wed, 04 Nov 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 04 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
So just take the overbridge penalty
रात में रोडवेज की बसें राबर्ट्सगंज में बने ओवरब्रिज से होकर गुजर रही हैं। ऐसे में नगर में बसों का इंतजार करने और बस के यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



अब यात्रियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सोनभद्र डिपो के एआरएम केके तिवारी ने ओवरब्रिज से यात्री बसों के संचालन पर रोक लगा दिया है। अगर किसी चालक ने ऐसा किया तो प्रति चक्कर पांच सौ से एक हजार रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए नोटिस सूचना बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन



सोनभद्र डिपो कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राबर्ट्सगंज नगर से प्रतिदिन काशी, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, जीरो रोड, विंध्यनगर डिपो की करीब सौ बस गुजरती हैं। रात में दर्जनों बसों का संचालन होता है। कुछ माह से रात में राबर्ट्सगंज रोडवेज बसों का संचालन बंद सा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाम से छुटकारा पाने और जल्दबाजी के चक्कर में चालक बसों को ओवरब्रिज से लेकर गुजर रही हैं। शक्तिनगर, रेणुकूट, चोपन की ओर से राबर्ट्सगंज आने वाले रोडवेज बसों के कंडक्टर यात्रियों को पुसौली में उतार दे रहे हैं। वहीं वाराणसी, चंदौली, इलाहाबाद और मिर्जापुर से राबर्ट्सगंज आने वाले यात्रियों को चंडी तिराहा के पहले उतार दिया जा रहा है।



रात में नगर में खड़ा होकर यात्री बसों का इंतजार करते रह जा रहे हैं, लेकिन बस नहीं मिल रही है। यात्रियों की शिकायत पर एआरएम केके तिवारी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। तिवारी का कहना है कि ओवरब्रिज से बसों को ले जाने वाले चालकों से प्रति चक्कर पांच से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed