{"_id":"63504020a433ea2ea844f0d9","slug":"snatched-from-truck-driver-by-feeding-narcotics-sonbhadra-news-vns6799115197","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रक चालक से छिनैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रक चालक से छिनैती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के नौगई गांव निवासी एक ट्रक चालक को झारखंड के जमशेदपुर में नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी सहित हजारों का सामान छीनने और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक मालिक पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार नौगई निवासी विश्वनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह नौगई निवासी रामराज का ट्रक चलाता है। रामराज व उसके पुत्र विवेक ने उससे जमीन दिलाने के नाम पर 28500 रुपये लिए थे। जमीन न मिलने पर रुपये मांगने पर वे टालमटोल करते थे। बीते 28 अप्रैल को वह ट्रक लेकर विवेक व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ वाराणसी से उड़ीसा जाने के लिए निकला। दो दिन बाद झारखंड के जमशेदपुर में लोगों ने उसे कोई नशीला पदार्थ खिला दिया और उसके गले में पहना हुआ सोने की ज्युतिया छीन लिया। परिजनों को पता चला तो घटनास्थल पर पहुंचकर उसे घर ले आए और दो तीन महीने तक उसका वाराणसी में इलाज चला उसकी मानसिक हालत अभी भी ठीक नहीं है। विश्वनाथ का आरोप है कि उसे जान से मारने के लिए नशीला पदार्थ दिया गया था। विश्वनाथ ने तहरीर में बताया है कि बीते 21 जुलाई को जब वह थाने से शिकायत करके घर लौट रहा था तो उसे रास्ते में रोक कर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों गालियां देते हुए बेइज्जत किया और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गोपालजी गुप्ता ने बताया कि नौगई निवासी विश्वनाथ की तहरीर पर आरोपी विवेक और उसके पिता रामराज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।