फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Slogans, vigorous demonstration against the arrest of doctors

डॉक्टरों की गिरफ्तारी के विरोध में नारेबाजी, जोरदार प्रदर्शन

Sat, 22 Oct 2022 07:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
Slogans, vigorous demonstration against the arrest of doctors
सोनभद्र। जिला संयुक्त चिकित्सालय में फर्जी मेडिकल बनाने के आरोप में दो डॉक्टरों की गिरफ्तारी का मामला गरमाने लगा है। शनिवार को प्रांतीय चिकित्सा संघ के बैनर तले जिला अस्पताल के चिकित्सक व अन्य कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस पर फर्जी ढंग से डॉक्टरों को फंसाकर गिरफ्तार करने का आरोप मढ़ा। बांह में काली पट्टी बांधकर काम किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस ने बिना सही तरह से जांच किए डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया। सीएमएस को गिरफ्तारी की सूचना भी नहीं दी। यह सरासर गलत है। ऐसी ही मनमानी रही तो आगे डॉक्टर मेडिकल कार्य पूरी तरह ठप करने को बाध्य होंगे। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन में डॉ. केके पांडेय, डॉ. एसएस पांडेय, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. बीके श्रीवास्तव, डॉ. अशोक कुमार्र, डॉ. एसके मंजूल, डॉ. अमृत राय, डॉ. प्रशांत शुक्ला, डॉ. गोविंद यादव, पारसनाथ, विजय सिंह, सत्येंद्र दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed