{"_id":"632b54a7b7ccc64e877c9225","slug":"skills-of-children-will-be-tested-with-nipun-lakshya-app-sonbhadra-news-vns6754417120","type":"story","status":"publish","title_hn":"निपुण लक्ष्य एप से परखी जाएगी बच्चों की दक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निपुण लक्ष्य एप से परखी जाएगी बच्चों की दक्षता
विज्ञापन
जिले के परिषदीय स्कूलों में बाल वाटिका से कक्षा तीन तक के बच्चों को भाषा व गणित में निपुण बनाने केेे लिए निपुण भारत अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बच्चों पर इसके असर के आकलन के लिए विभाग की ओर से निपुण लक्ष्य एप लांच किया गया है। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।
इस एप की मदद से परीक्षण किया जाएगा कि बच्चे अब तक कितने दक्ष हुए हैं। वहीं उन्हें किस क्षेत्र में शिक्षक व अभिभावकों को अभी मेहनत करने की जरूरत है। इसमें दीक्षा सहित अन्य एप पहले से ही मदद कर रहे हैं। अब निपुण लक्ष्य में अंकित दक्षताओं के आकलन के लिए विभाग ने निपुण लक्ष्य एप तैयार किया है। कक्षाओं में इसका उपयोग होगा। इस एप को रीडिंग एलांग एप के माध्यम से जोड़ा गया है।
एप में विषय विशेषज्ञों ने बच्चों के उपयोग में आने वाले प्रश्न तैयार अपलोड किया है। इसका उपयोग डायट मेंटर, स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) व अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) स्कूलों में जाकर करेंगे। शिक्षकों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इससे शिक्षक एक-एक बच्चे का इसके माध्यम से परीक्षण करेंगे। वहीं शिक्षक इसकी जानकारी अभिभावकों को भी देंगे जिससे वे भी बच्चों के ज्ञान को जांच कर सकेंगे।
विज्ञापन
स्कूलों में निपुण भारत मिशन के तहत अधिक बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लक्ष्य एप तैयार किया गया है। इसके लिए ब्लॉक वार शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। बच्चे कितना दक्ष हुए, कहां अभी कार्य करने की जरूरत है, इसका आकलन होगा। - संजय मिश्रा, एसआरजी।