फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six schools found running without recognition, orders to close them

Sonebhadra News: बिना मान्यता चलते मिले छह विद्यालय, बंद करने का निर्देश

Thu, 03 Apr 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Six schools found running without recognition, orders to close them
कोन शिक्षा क्षेत्र कोन में बगैर मान्यता चल रहे विद्यालयों की शिकायत पर बुधवार को बीईओ लोकेश कुमार मिश्र ने छह स्कूलों पर कार्रवाई की। बिना मान्यता संचालित इन स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मां अमिला शिक्षण संस्थान भालूकुदर, रामदुलारी इंटर कॉलेज पीपरखाड़, रीता देवी इंटर कॉलेज गिधिया, एमके इंटर कॉलेज खरौंधी, आदिवासी इंटर कॉलेज मझिगवां, आईए इंटर कॉलेज मझिगवां बगैर मान्यता संचालित होते हुए पाए गए।
विज्ञापन

इन स्कूलों को नोटिस देकर बंद करने के निर्देश दिए हैं। बीईओ ने बताया कि जांच के दौरान इन विद्यालयों की तरफ से मान्यता का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया और ना ही मानक के अनुसार भवन पाया गया। बच्चों के भविष्य को देखते हुए तत्काल बंद करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ ने सभी निजी विद्यालयों के मुख्य द्वार पर मान्यता संबंधित जानकारी चस्पा करने के निर्देश जारी किए हैं। इसमें विद्यालय की मान्यता, यूडीआईएसई नंबर दर्शाना अनिवार्य है। निर्देशों का पालन न करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ आरटीई एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में अमान्य विद्यालय संचालित नहीं करने दिया जाएगी। अभियान चलाकर निरंतर जांच की जाएगी। अमान्य विद्यालय संचालित पकड़े जाने पर संचालक-प्रबंधन के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed