फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six people injured in road accident, four referred

सड़क हादसे में छह लोग घायल, चार रेफर

Mon, 11 Apr 2022 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Six people injured in road accident, four referred
रासपहरी व बलियरी गांवों में सोमवार की दोपहर हुए सड़क हादसों में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती किया गया जहां चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर कुंडाडीह चढ़ाई के पास सोमवार की दोपहर ऑटो रिक्शा और कार की टक्कर में फातिमा निवासी म्योरपुर, ओमप्रकाश निवासी डूमरडीहा, दयालाल निवासी रासपहरी, पूजा देवी निवासी बघाडू, अमरावती व रजनी निवासी गड़िया को ग्रामीणों की मदद से म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। ऑटो रिक्शा चालक ओमप्रकाश, दयालाल व फातिमा को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दूसरा हादसा बलियरी गांव में हुआ। इस हादसे में घायल रमाशंकर निवासी बलियरी को गंभीर चोट होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि सभी घायलों क जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाल बाल बची बच्चियां
औड़ी के समीप वन विभाग बैरियर के समीप खड़े वाहन के चालक ने अचानक वाहन स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया। इससे दो बच्चियों सहित एक के पिता घायल हो गए। प्रेम शंकर तिवारी अपनी बाइक से बेटी महिमा तिवारी और अशोक गुप्ता की पुत्री वैष्णवी को स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे। मेन रोड स्थित परियोजना के आवासीय परिसर गेट के पास खड़ी एक ट्रक के अचानक आगे बढ़ने से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। संयोग रहा कि तुरंत ही चालक को जानकारी हुई और उसने वाहन का ब्रेक लगा दिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। अशोक गुप्ता ने बताया कि बच्चियों को पैर व हाथ में चोट आई है। उन्होंने वन विभाग की अनियमितताओं के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed