{"_id":"5ee4fe618ebc3e42c13f9165","slug":"six-people-including-sasan-power-ceo-sued-sonbhadra-news-vns529986792","type":"story","status":"publish","title_hn":"सासन पॉवर के सीईओ सहित छह लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सासन पॉवर के सीईओ सहित छह लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली। रिलायंस सासन पॉवर के राख बांध टूटने से हुई तबाही के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीईओ सहित कंपनी के छह शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ बैढ़न थाने में एफआइआर दर्ज कर ली है। इस घटना में तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हुई थी। बैढ़न कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरूण पांडेय ने बताया कि सासन पॉवर के फ्लाइ ऐश डैम टूटने के मामले में एफआइआर दर्ज की गई है।
बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के 60 दिन बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया घटना के लिए कंपनी के अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हुए जांच शुरू किया है। इधर, पुलिस राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) को भी जवाब भेजने की तैयारी में हैं। सासन पावर के फ्लाइ ऐश डैम फूटने में सामने आई लापरवाही पर सीईओ सहित छह वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में बैढ़न कोतवाली में अपराध दर्ज किया है। बता दें कि दो माह पूर्व 10 अप्रैल को रिलायंस सासन पॉवर का फ्लाई ऐश डैम फूट गया था। इस घटना में लाखों टन गीली राख का मलबा कई किमी से अधिक क्षेत्र में फैल गया था। इस घटना में राख के मलबे के नीचे दबने से तीन मासूमों सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। जबकि सैकड़ों मवेशी सहित एक पोल्ट्री फॉर्म पूरी तरह से राख के मलबे में दफन हो गये थे। घटना से पर्यावरण को भी भारी नुकसान हुआ है और रिहंद डैम सहित अन्य जलस्रोत प्रदूषित हुआ है। इसके लिए कंपनी का जिम्मेदार ठहराया गया था।