फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six people arrested with 145 liters of liquor

छह लोगों को 145 लीटर शराब के साथ दबोचा

Thu, 24 Feb 2022 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Six people arrested with 145 liters of liquor
आजमगढ़ में जहरीली शराब का सेवन करने से हुई मौतों के जिले में अवैैैध शराब का कारोबार करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर छापे की कार्रवाई कर पुलिस ने छह लोगों को 145 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान शराब बनाने के लहन और उपकरण को नष्ट किया गया।
विज्ञापन

आजमगढ़ की घटना के बाद शासन स्तर से डीएम और एसपी को अभियान चलाकर अवैध शराब का कारोबार करने और उन्हें संरक्षण प्रदान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। डीआईजी/पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई करने को निर्देशित किया है। फोर्स के साथ सिटी सीओ राजकुमार तिवारी, कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा, क्राइम इंस्पेक्टर श्रीकांत राय और कस्बा चौकी प्रभारी ने अलग छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को 80 लीटर अवैध शराब के साथ धर दबोचा। उधर दुद्धी कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को 60 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा। वहीं कोन पुलिस ने एक व्यक्ति को पांच लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान शराब के साथ पकड़े गए आरोपियों ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त कई लोगों के बारे में पुलिस को अहम जानकारी दी है। उसी के आधार पर पुलिस शराब तस्करों को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार को भी लोढ़ी, उरमौरा, रौंप समेत कई गांवों में छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed