फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six officers and 25 employees of NCL retired.

Sonebhadra News: एनसीएल के छह अफसर 25 कर्मी सेवानिवृत्त

Mon, 31 Aug 2026 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Six officers and 25 employees of NCL retired.
शक्तिनगर। एनसीएल से अगस्त माह के अंत में सोमवार को छह अधिकारी सहित कुल 31 कर्मी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर एनसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यालय से महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) ज्ञानेश्वर नाथ, महाप्रबंधक (उत्खनन) शुभाशीष राय और सहायक पर्यवेक्षक, परिवहन (लाइट व्हीकल विभाग) नागेश्वर रजक सेवानिवृत्त हुए।
विज्ञापन

अभिनंदन समारोह के दौरान एनसीएल निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी, मुख्यालय से महाप्रबंधक एवँ विभागाध्यक्षगण, अधिकारी, कर्मचारी तथा सेवानिवृत कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे। इस दौरान अपने उद्बोधन में निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान की सराहना की। उन्होने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों की विदाई को कंपनी के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया और उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की मंगल कामना की। विदाई के इस भावुक क्षण में सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने एनसीएल और कोल इंडिया परिवार के प्रति आभार जताया एवं कंपनी की उत्तरोत्तर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के सम्मान में विदाई एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed