फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six km long jam, children got off the bus and went to school on foot

Sonebhadra News: छह किमी लंबा जाम, बस से उतर कर पैदल स्कूल गए बच्चे

Thu, 11 Jul 2024 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Six km long jam, children got off the bus and went to school on foot
रेणुकूट। स्थानीय नगर सहित पिपरी व मुर्धवा इलाके में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन इतना बढ़ गया है कि यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। बृहस्पतिवार सुबह तुर्रा चौराहे से रिहंद बांध के बीच में वाहन के खराब होने से छह किमी लंबा जाम लगा कि लोग घंटों फंसे रहे। बच्चों को बस से उतरकर पैदल ही स्कूल जाना पड़ा।
विज्ञापन

हाथीनाला से शक्तिनगर तक टू लेन होने की वजह से व्यवस्था बिगड़ रही है। खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रोजाना जाम की समस्या से स्थानीय लोगों और यात्रियों को भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। नगर में भारी वाहनों में ओवरलोडिंग से भी परेशानी बढ़ रही है। ओवरलोडिंग से आए दिन वाहन खराब हो जा रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो जा रही है। औद्योगिक इलाका होने से नगर में छोटे और बड़े वाहनों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। यातायात की रफ्तार पर भी असर पड़ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे ग्रासिम मोड़ के पास भी मुख्य मार्ग पर ही एक ट्रक के खराब हो जाने से स्थिति बिगड़ गई। इसके बाद 2 घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। जाम मुर्धवा से लेकर पिपरी डैम स्थित पुल तक पहुंच गया। 6 किमी तक जाम में फंसे लोग व्यवस्था को कोसते रहे। लोगों का कहना था कि जब तक फोरलेन नहीं बनाया जाता तब तक इस जाम से निजात नहीं मिल सकती। हाथीनाला तक फोरलेन बन गया है, मगर उसके बाद शक्तिनगर तक टू लेन होने की वजह से आए दिन जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed