फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six feet long crocodile caught in Shivdwara

शिवद्वार पकड़ा गया छह फीट लंबा मगरमच्छ

Mon, 11 Apr 2022 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Six feet long crocodile caught in Shivdwara
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार गांव में रविवार देर रात आवासीय बस्ती में छह फीट लंबा मगरमच्छ के दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटे भर की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया और बेलन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया।
विज्ञापन

शिवद्वार गांव में रविवार देर रात आवासीय बस्ती में एक मगरमच्छ घुस गया। रात करीब 12.30 बजे मगरमच्छ गांव में राजू विश्वकर्मा के घर के पीछे बैठा था। देर रात घरवालों को कुछ अजीब सी सरसराहट की आवाज घर के पीछे से सुनाई दी। जब घरवाले टॉर्च जलाकर घर के पिछवाड़े देखा तो वहां मगरमच्छ दिखाई दिया। राजू विश्वकर्मा ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद के निर्देश पर वन दारोगा अंजनि मिश्रा के नेतृत्व में वन दारोगा राजन मिश्र, वनकर्मी पप्पू की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया। मगरमच्छ को मुक्खा गांव में बेलन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed