{"_id":"672338d8c0ad9ae6ec094f57","slug":"six-feet-crocodile-entered-residential-settlement-of-ghorawal-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: घोरावल की आवासीय बस्ती में घुसा छ: फीट का मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने बेलन नदी में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: घोरावल की आवासीय बस्ती में घुसा छ: फीट का मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने बेलन नदी में छोड़ा
Thu, 31 Oct 2024 01:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:29 PM IST
सार
घेरावाल की बस्तियों में मगरमच्छ की दहशत है। आवासीय बस्ती में छ: फीट लंबा मगरमच्छ घुस जाने से दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। टीम ने रेस्क्यू किया और वन्य जीव को बेलन नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन
मगरमच्छ को रेस्क्यू करती टीम
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
घोरावल वन क्षेत्र के अंतर्गत बर्दिया गांव में बृहस्पतिवार को आवासीय बस्ती में एक किसान के घर में छह फीट लंबा मगरमच्छ घुसने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू कर बेलन नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र के शिवद्वार चौकी अंतर्गत बर्दिया गांव में आवासीय बस्ती में बीरे भारती पुत्र प्यारे के घर के शयन कक्ष में भोर में सुबह छह फीट लंबा मगरमच्छ देखा गया। सुबह सोकर उठने पर परिजनों को कमरे में अजीब सी सरसराहट की आवाज सुनाई दी। परिजनों ने कमरे में देखा को चारपाई के पास मगरमच्छ को देख वे हैरान रह गए।
विज्ञापन
दहशत में आए परिजन तुरंत कमरे से बाहर निकल गए और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। मगरमच्छ घर में घुसने की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी गई। शिवद्वार चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर वन दरोगा अमलेश सिंह यादव, वन्यजीव रक्षक अभिलाष वर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, सूबे कुमार, ओमप्रकाश पाल की टीम ने मौके पर पहुंच कर रस्सी व बांस के सहारे करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया और बेलन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया।
वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बृ़हस्पतिवार की सुबह बर्दिया गांव में आवासीय बस्ती से छह फीट लंबा नर मगरमच्छ पकड़ा गया, जिसका रेस्क्यू कर बेलन नदी में छोड़ दिया गया। बताया कि इस समय बेलन नदी, बकहर नदी व तालाबों के आस-पास आवासीय बस्ती और खेतों में मगरमच्छ के भटक कर आ सकते हैं।
इसलिए लोग सतर्क रहें और कहीं भी मगरमच्छ दिखाई दे तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें।