{"_id":"600488da9412e40c6d524425","slug":"sita-was-adding-money-to-the-shriram-temple-for-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: श्रीराम मंदिर के लिए वर्षों से पाई-पाई जोड़ रही थीं सीता, गुल्लक से निकली श्रद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: श्रीराम मंदिर के लिए वर्षों से पाई-पाई जोड़ रही थीं सीता, गुल्लक से निकली श्रद्धा
Mon, 18 Jan 2021 12:28 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मन में उम्मीद की किरण जलाए वर्षों से अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण की प्रतीक्षा कर रहीं सीता देवी का सपना आखिरकार साकार हुआ। अपने आराध्य भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए 28 वर्षों से अपनी गुल्लक में एक-एक रुपये जुटा रहीं सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज की सीता ने रविवार को 11 हजार रुपये दान किए। इनमें सभी एक-एक के सिक्के हैं, जिन्हें गिनने में ढाई घंटे लगे।
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल की निवासी सीता देवी (50) पत्नी रामनिहोर ने बताया कि राममंदिर निर्माण में अपने योगदान के लिए 1992 से ही श्रीराम के नाम पर एक-एक रुपये गुल्लक में रख रही थी। सुप्रीम कोर्ट से अयोध्या में मंदिर के निर्माण पर फैसला आया तो इतनी प्रसन्नता हुई कि बयां नहीं कर सकती। बेटे उमेश कुमार ने बताया कि फैसले के बाद भी गुल्लक में पाई-पाई जोड़ने का सिलसिला मां ने जारी रखा। श्री राम नाम लिखी गुल्लक में 11 हजार रुपये इकट्ठा होने पर उन्होंने मंदिर के लिए दान किया।
विज्ञापन
सीता ने समाज के लोगों से भी भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए दान देने की अपील की। इस दौरान जिला संघचालक हर्ष अग्रवाल, जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन सिंह आदि मौजूद रहे। जिला संघचालक ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण में सीता देवी का सहयोग बेहद सराहनीय है।
विज्ञापन