फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Siren kept ringing ambulance stuck in jam on highway in sonbhadra child died in agony

परिजनों के नहीं थम रहे आंसू: जाम में फंसी एंबुलेंस बजाती रह गई सायरन, बीमार बालक ने तड़पकर तोड़ दिया दम

Wed, 15 Mar 2023 05:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 15 Mar 2023 05:03 PM IST
सार

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मारकुंडी घाटी में लगे भीषण जाम में फंसी एंबुलेंस सायरन बजाती रह गई और इलाज मिलने में देरी हो जाने से बीमार बालक की तड़पकर जान चली गई। शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने जाम लगा दिया। 

विज्ञापन
Siren kept ringing ambulance stuck in jam on highway in sonbhadra child died in agony
सड़क पर बालक का शव रख परिजनों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मारकुंडी घाटी में लगे जाम ने बुधवार को एक बालक की जान ले ली। गंभीर रूप से बीमार बालक को उपचार के लिए वाराणसी ले जाते समय एंबुलेंस जाम में फंस गई। भीषण जाम में फंसी एंबुलेंस सायरन बजाती रह गई और इलाज मिलने में देरी हो जाने से घायल की तड़पकर जान चली गई।  

विज्ञापन


घटना से नाराज परिजनों ने सड़क शव पर रखकर चक्काजाम कर दिया। जाम का कारण खनन विभाग की ओर से की जा रही वाहनों की चेकिंग को बताया जा रहा है। चक्काजाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 

विज्ञापन

सिंगरौली से वाराणसी आ रही थी एंबुलेंस

उप खनिज लदे वाहनों की जांच के लिए खनिज विभाग ने लोढ़ी टोल प्लाजा के समीप बैरियर बनाया है। आरोप है कि बुधवार सुबह से ही बैरियर पर वाहनों की जांच की जा रही थी। जाम से बचने के लिए कई चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गए। आड़े-तिरछे वाहन खड़े होने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इसी जाम में मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी मरीज चांद (7) को एंबुलेंस में लेकर परिजन वाराणसी जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के कारण मारकुंडी घाटी में एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही। लगातार एंबुलेंस का सायरन बजता रहा, लेकिन उसे निकलने के लिए जगह नहीं मिल पाई। करीब आधे घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेंस जैसे-तैसे बाहर निकली, मगर तब तक बीमार चांद की मौत हो चुकी थी। बालक के मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

लोढ़ी के पास शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने जाम लगा दिया। बालक की मौत के लिए जाम को जिम्मेदार ठहराया। परिजनों को कहना था कि घटनास्थल से महज पांच सौ मीटर दूरी पर ही जिला अस्पताल था, अगर जाम न होता तो एंबुलेंस कम से कम जिला अस्पताल तक पहुंच गया होता। जिससे बालक को आपात चिकित्सा मुहैया कराई जा सकती थी।
ये भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेकर रवाना हुआ दूल्हा, अनोखी विदाई देखने के लिए उमड़ी भीड़

जाम की खबर मिलते ही सीओ राहुल पांडेय, कोतवाल बाल मुकुंद मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। यह आश्वासन दिया कि आगे से चेकिंग के दौरान जाम न लगने व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed