फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   groom raja reached by helicopter to see off bride in Bhadohi up crowd said damad ho to aisa

दामाद हो तो ऐसा: हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेकर रवाना हुआ दूल्हा, अनोखी विदाई देखने के लिए उमड़ी भीड़

Wed, 15 Mar 2023 04:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 15 Mar 2023 04:34 PM IST
सार

आमतौर पर दुल्हन की विदाई कार या डोली में होती है, पर भदोही में गुरुवार को एक दुल्हन हेलीकॉप्टर में विदा हुई। इस अनोखी विदाई को देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया। मौके पर मौजूद लोगों की जुनाब पर एक ही वाक्य था, वाह दामाद हो तो ऐसा। 

विज्ञापन
groom raja reached by helicopter to see off bride in Bhadohi up crowd said damad ho to aisa
हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेकर रवाना हुए दूल्हे राजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजकल कुछ लोग अपनी शादी को अलग बनाने के लिए कुछ विशेष तैयारी करते हैं। उत्तर प्रदेश के भदोही में ऐसी अनोखी शादी हुई है जिसकी चर्चा हर तरफ है। इस शादी में दूल्हा हेलीकॉप्टर से दुल्हन को विदा करके ले गया। दुल्हन की इस भव्य विदाई को देखने के लिए हुजूम उमड़ा। लोगों में हेलीकॉप्टर के साथ सेल्फी लेने की होड़ सी मची रही।

विज्ञापन


 मौके पर मौजूद लोग कहते रहे कि वाह दामाद हो तो ऐसा। भदोही में गंगा तट पर स्थित सेमराध नाथ में यह शादी बीती रात हुई। शाही शादी के बाद विदाई भी शाही अंदाज में देखने को मिली। प्रयागराज के मांडा तहसील अन्तर्गत बेदौली गांव निवासी गुलाब सिंह के पुत्र साईं प्रताप सिंह की शादी सेमराध गांव निवासी सत्यप्रकाश मुन्ना की पुत्री अंशिका सिंह से तय थी।

विज्ञापन

दूल्हा-दुल्हन ने बाबा सेमराधनाथ का किया दर्शन

बुधवार शाम दुल्हा हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेने पहुंचा। गांव में बने हेलीपैड पर जब हेलीकॉप्टर उतरा तो ग्रामीणों की आश्चर्य से भरी निगाहें उधर घूम गईं। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

groom raja reached by helicopter to see off bride in Bhadohi up crowd said damad ho to aisa
अपने परिवार के साथ दूल्हे राजा - फोटो : अमर उजाला

इस अनोखी को शादी देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। मंगलवार रात भव्य जयमाल आदि के बाद विधि विधान से शादी संपन्न हुई। बुधवार सुबह दूल्हा-दुल्हन ने बाबा सेमराधनाथ का दर्शन- पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद फूलों की वर्षा के बीच नवविवाहित जोड़े को हेलीकॉप्टर से ही विदा कराया गया।

गांव में हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी। दुल्हन की विदाई के दौरान सेल्फी लेने वालों की भीड़ जमा हो गई। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हेलीकॉप्टर और दूल्हे के साथ सेल्फी लेते नजर आए। हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
पढ़ें: वाराणसी के गंजारी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, BCCI ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed