{"_id":"6ad3cc0e7aa549137109d931","slug":"hindalcos-ravi-singh-becomes-a-referee-at-the-national-school-games-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-154931-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हिंडाल्को के रवि सिंह नेशनल स्कूल गेम्स में बने रेफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हिंडाल्को के रवि सिंह नेशनल स्कूल गेम्स में बने रेफरी
रेणुकूट हिंडाल्को के कर्मचारी अंतराष्ट्रीय ताईक्वानडो खिलाड़ी- रवि सिंह। स्रोत स्वयं
Link Copied
रेणुकूट। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के कर्मचारी और अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी रवि सिंह को 70वें नेशनल स्कूल गेम्स (एसजीएफआई) में रेफरी एवं तकनीकी अधिकारी के रूप में चयनित किया गया है। जम्मू-कश्मीर सरकार के युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से यह जिम्मेदारी मिलने के बाद रवि सिंह प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए श्रीनगर रवाना हो गए। यह ताइक्वांडो प्रतियोगिता 22 से 26 अक्तूबर तक गांदरबल स्थित जीसीओपीई श्रीनगर में आयोजित होगी, जिसमें अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। रवि सिंह हिंडाल्को के बॉयलर एवं को-जनरेशन विभाग में कार्यरत हैं। उनके इस चयन पर सोनभद्र और हिंडाल्को रेणुकूट में खुशी का माहौल है। हिंडाल्को के यूनिट प्रमुख समीर नायक, क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह, एचआर हेड अजय सिन्हा, बॉयलर एवं को-जनरेशन हेड कैलाश प्रधान और कमल किशोर सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। रवि सिंह ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अंतरराष्ट्रीय रेफरी अतुल पंगोत्रा, विनोद, अपनी मां और पिता स्व. महामाया प्रसाद सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि पिता का संघर्ष और आशीर्वाद उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।