सोनभद्र। जनपद के सभी थानों मेें शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सुनवाई के दौरान 45 मामले पहुंचे, जिसमें से 15 का मौके निस्तारण कर दिया गया। सदर कोतवाली में एडीएम सहदेव मिश्रा और एएसपी कालू सिंह ने पीड़ितों की समस्याएं सुनी। सुनवाई के फरियाद लेकर पहुंची ग्राम पंचायत सेहुआ की पंचायत मित्र रूकमणि बोली साहब काम कैसे करूं, कुछ लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एडीएम सहदेव मिश्रा ने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं को खुद का समझ कर दूर करें। यहां पर तीन पीड़ितों ने मदद की गुहार लगाई, जिसमें एक का समाधान हो गया। पन्नूगंज थाने में पांच प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण हुआ। चोपन में नौ प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिनमें से कुल पांच का मौके पर निस्तारण हो गया। थाना रामपुर बरकोनिया में एक, प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ, जिसका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। थाना कोन में 06 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिसमें से एक का निस्तारण हुआ। दुद्धी में तीन प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिनमें से दो का समाधान हो गया। थाना म्योरपुर पर दो प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिनमें से एक का निस्तारण, बभनी में नौ प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ जिनमें से एक का निस्तारण हो गया, बीजपुर में एक प्रकरण पहुंचा, जिसका समाधान हो गया। घोरावल में पांच प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ, जिनमें से एक का निस्तारण किया गया, रायपुर में एक प्रकरण पहुंचा, समाधान हो गया। 45 प्रार्थनापत्रों में से कुल 15 प्रार्थनापत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष बचे प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के सम्बंध में आवश्यकतानुसार कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण किया जायेगा ।