फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Singrauli-Jabalpur Intercity restored

Sonebhadra News: सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी बहाल

Mon, 13 Mar 2023 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Singrauli-Jabalpur Intercity restored
रेणुसागर। सिंगरौली-कटनी रेल दोहरीकरण कार्य की वजह से निरस्त की गई कई ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिकरूप से कुछ दिनों के लिए निरस्त किया गया है। रेलवे प्रशासन की तरफ से यात्रियों की समस्या को देखते हुए उक्त निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक सिंगरौली से कटनी के बीच दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। जिस कारण रेलवे ने सिंगरौली से कटनी तक 13 मार्च से 19 मार्च तक सवारी गाड़ियों का आवागमन बंद कर दिया था। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस 11 मार्च को बंद रहेगी, लेकिन 15 एवं 18 मार्च को सिंगरौली आएगी। 22166 सिंगरौली-भोपाल 14 को बंद रहकर 16 एवं 21 मार्च को सिंगरौली से जाएगी। 22167 सिंगरौली-निजामुद्दीन का संचालन 12 को न होकर 19 मार्च को होगा। वहीं 22168 निजामुद्दीन-सिंगरौली 13 को न संचालित होकर 20 मार्च को संचालित होगी। वहीं 11651 जबलपुर-सिंगरौली और 11652 सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी को पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है। साथ ही 06623 कटनी-बरगवां और 06624 बरगवां-कटनी मेमू स्पेशल ट्रेन को भी पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। 13025 एवं 13026 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 13 और 15 मार्च को, 18009 संतरागाछी एक्सप्रेस 17 मार्च को, 19413 एवं 19414 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस 15 और 18 मार्च को, 19607 एवं 19608 कोलकाता-मदार एक्सप्रेस 16 एवं 13 मार्च को अपने निर्धारित समय से गंतव्य को रवाना होगी। रेलवे ने यह फैसला यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed