फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sing and dance off Guptkashi

नाचते-गाते गुप्तकाशी रवाना

Fri, 12 Aug 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 12 Aug 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Sing and dance off Guptkashi
शुक्रवार को जलाभिषेक के लिए रवाना होते कांवरियां।
हर-हर महादेव के उद्घोष से सोनांचल गूंज उठा। विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सरोवर से शुक्रवार को जल लेकर कांवरियों का जत्था गुप्तकाशी के लिए रवाना होने लगा। रिमझिम बारिश में नाचते-गाते कांवरिया देवादिदेव महादेव की दरबार की ओर बढ़ रहे थे। कांवर यात्रा को लेकर फोर्स पूरी तरह से एलर्ट हो गई है। किले से शिवद्वार तक कांवरियों के जत्थे के साथ उनकी वेष में पुलिसकर्मी भी चल रहेे हैैं।
विज्ञापन



शुक्रवार की अलसुबह जिले के कोने-कोने से कांवरिया निजी वाहन या सवारी वाहनों से विजयगढ़ दुर्ग के लिए रवाना होने लगे थे। अत्यधिक भीड़ होने की वजह से वाहनों के ऊपर बैठ करया लटक कर भी कुछ कांवरिया जा रहे थे। हालांकि नजर पड़ने पर पुलिसकर्मी वाहनों को रोककर कांवरियों को नीचे बैठा कर वाहनों को गंतव्य को रवाना कर रहे थे। दिन भर कांवरिया किले पर जाते रहे। उधर विजयगढ़ दुर्ग पर दोपहर दो बजे से कांवरियों ने स्नान कर राम सरोवर जल भरना शुरू कर दिया। इसके बाद विद्वानों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ कांवर का पूजन-अचज्न कराया, तब कांवरिया कंधे पर कांवर लेकर बोल बम, बोल बम का उद्घोष करते हुए पैदल शिवद्वार के लिए रवाना हुए। धंधरौल बांध पर सदर विधायक अविनाश कुशवाहा की ओर से कांवरियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। राबट्र्सगंज में भी शिव भक्तों ने कई स्थानों पर कांवरियों के लिए जलपान की व्यवस्था रही। समाजसेवी रामशकल चौबे की ओर से दो चार पहिया वाहन पंचर कांवरियों को शिवद्वार तक मुफ्त में पहुंचाने के लिए चलवाई जा रही है। 
विज्ञापन



शाहगंज में मां शिव महाविद्यालय के प्रबंधक चेखुर पांडेय की ओर से शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उधर एडीएम रामचंद्र, एएसपी डॉ अवधेश सिंह, सदर एसडीएम डॉ. विश्राम यादव, सीओ सच्चिदानंद, सदर क्षेत्राधिकारी खिचड़ूराम और राबट्सज्गंज कोतवाल अबरार अहमद, यातायात प्रभारी गजानंद यादव अलग-अलग भ्रमण कर कांवर यात्रा में तैनात पुलिस कर्मियों और कर्मचारियों की ड्यूटी की जांच करते रहे। डीएम सीबी सिंह और एसपी लल्लन सिंह ने भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शिवद्वार   मंदिर परिसर को सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया गया है।कांवरियों के वेष में तैनात पुलिस कर्मी मोबाइल से आधे-आधे घंटे पर गोपनीय तरीके से अपने नोडल अधिकारियों को रिपोर्ट उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed