फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sindoor is a symbol of marriage and fame: Dilip Krishna

सुहाग एवं यश का प्रतीक है सिंदूर : दिलीप कृष्ण

Sun, 18 Aug 2024 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Sindoor is a symbol of marriage and fame: Dilip Krishna
सोनभद्र। सदर ब्लॉक के ममुआ में श्रीराम कथा के सातवें दिन कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने भक्तों को सीता हरण, लंका दहन, रावण वध तथा भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा सुनाई। कहा कि धर्म का मूल आधार दया और करुणा है। दोनों आपके जीवन में हमेशा रहने चाहिए।
विज्ञापन

आचार्य ने कहा कि महिलाओं को पीला वाला सिंदूर जरूर लगाना चाहिए। किसी दिन लगाएं या नहीं पर शनिवार को अवश्य लगाएं। कहा कि फैशन के इस दौर में महिलाएं पीला सिंदूर लगाना छोड़ रही हैं। सुहागन महिला के सिंदूर लगाने से यश, कीर्ति बढ़ती है। कहा कि हम बेटा-बेटा चिल्लाते हैं, लेकिन वास्तव में बेटी ही मां-बाप का कल्याण कर सकती है। जिस कोख से बेटी जन्म लेती है, वह पवित्र हो जाती है। बेटी आंगन में कोयल की तरह कूकती है। जब पिता थके हारे घर आते हैं, तो बेटी ही दवा से लेकर हर चीज का ख्याल रखती है। बेटी पिता का दुख नहीं देख सकती। बेटी काफी सहनशील होती है। वह घर के सारे दुखों को गंभीर होकर समझती है। इसलिए बेटी की भ्रूण हत्या मत करो, अनर्थ हो जाएगा। मुख्य यजमान संजय देव पांडेय ने पत्नी के साथ हवन पूजन किया। इस दौरान श्रीराम, लक्ष्मण व सीता की झांकी निकाली गई। इस मौके पर पवन कुमार सिंह, यस मणि पांडेय, प्रभाकर पांडेय, राजेश कुमार सिंह, सरोज कुमार पटेल, सृजन पांडेय, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed