फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Silent padyatra taken out on partition day

विभाजन विभिषिका दिवस पर निकाला मौन पदयात्रा

Sun, 14 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Silent padyatra taken out on partition day
सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मौन पदयात्रा निकाल कर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। जिले के 21 मण्डलों में मौन जुलूस निकाला गया। जुलूस में अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर स्वर्ण जयंती चौक से मौन पदयात्रा निकाला गया। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में सूबे के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, दुद्धी विधायक रामदुलारे गोंड उपस्थित रहे। मौन जुलुस स्वर्ण जयंती चौराहा से चाचा नेहरु पार्क पहुंची। जहां भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर यहां आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।जुलूस में मुख्य रूप से सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री गोविन्द यादव, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चंदेल, जिलामंत्री संतोष शुक्ला, विनोद पटेल, नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, संजय जायसवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, संदीप सिंह चंदेल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विनय श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

शक्तिनगर: शक्तिनगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभाजन विभीषिका मौन पदयात्रा रविवार की शाम को निकाला। मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि 14 अगस्त 1947 का दिन कोई भारतवासी कैसे भूल सकता है। मजहब के नाम पर देश का बंटवारा किसी विभीषिका से कम नहीं था। यह अंग्रेजों की साजिश थी कि देश को दो टुकड़ों में बांट दिया जाए। इसके लिए उस समय कुछ तत्कालीन नेता भी जिम्मेदार थे। पदयात्रा में लालचंद गुप्ता, मंडल महामंत्री गुप्तेश्वर सोनी व देवेंद्र गुप्ता, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि राय, यश बंसल, माधुरी मिश्रा, चंदन सिंह, छठी लाल केसरवानी, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमर प्रकाश गुप्ता, सारिका श्रीवास्तव, अनीता केवट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed