फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Signature campaign will be run in the city for bypass

बाईपास के लिए नगर में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

Thu, 14 Jul 2022 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Signature campaign will be run in the city for bypass
नगर के धर्मशाला चौक स्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन (भारत) जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार सोनी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से राबर्ट्सगंज नगर के बाहर से बाईपास बनाए जाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान व हर घर तिरंगा अभियान चलाने पर विचार किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रभारी विजय कुमार केशरी व जिला महासचिव शशि सिंगला ने कहा कि जिला मुख्यालय सोनभद्र नगर की घनी आबादी वाले रोड को स्टेट हाईवे घोषित कर दिया गया है। इस मार्ग के चौड़ीकरण किए जाने से भविष्य में कई हजार लोग उजड़कर बर्बाद हो जाएंगे। नगर अध्यक्ष सरदार अर्जुन सिंह व युवा प्रभारी गोविंद जायसवाल ने कहा कि नगर के बाहर बाईपास बनने से नगर बर्बाद होने से बच सकता है। वहीं राजकुमार सोनी का कहना है कि नगर में स्टेट हाईवे मार्ग को दर्शाने के लिए हरे रंग के पीलर लगने से आगामी समय में नगर को बहुत बड़ा खतरा बन गया है, जिसे बचाने के लिए सिर्फ एक मात्र उपाय है, नगर के बाहर से बाईपास निर्माण किया जाना। कहा कि नगर के बाहर बाईपास निर्माण सहित हर घर तिरंगा झंडा अभियान को तेजी प्रदान करने के लिए पूरे नगर में मानवाधिकार संस्था के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान चलाकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। इसके साथ ही नगर के बाहर बाईपास निर्माण की हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र की प्रति जिलाधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed