फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Siege of GM housing for employment, said - Vocal for local management without blowing up mockery

रोजगार के लिए किया जीएम आवास का घेराव, कहा- वोकल फार लोकल का बीना प्रबंधन उड़ा रहा माखौल

Tue, 02 Feb 2021 06:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Siege of GM housing for employment, said - Vocal for local management without blowing up mockery
बीना परियोजना जीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते विस्थापित। - फोटो : SONBHADRA
अनपरा। एनसीएल बीना परियोजना में ओबी का कार्य करा रही संविदा कंपनी में स्थानीय लोगों को 80 प्रतिशत समायोजित कराने की मांग को लेकर मंगलवार को सोनांचल संघर्ष वाहिनी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर बीना जीएम कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन

सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव ने कहा कि सक्रिय दलालों की वजह से यहां के स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी देने में हीलाहवाली की जा रही है। जबकि बाहर से आए लोगों को मोटी रकम देकर नौकरी दी जा रही है। इसे सोनांचल का स्थानीय बेरोजगार किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेगा। कहा कि प्रधानमंत्री के नारे वोकल फार लोकल की खुलेआम यहां धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जब तक यहां के स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिलता तब तक आंदोलन चलेगा। कहा कि 15 दिन के अंदर अगर इस पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो बीना कोयला परियोजना गेट पर अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा। बीना परियोजना के एसओपी पीके त्रिपाठी ने आंदोलनकारियों का ज्ञापन लिया। इस अवसर पर पुष्पेंद्र चौधरी, सुखेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, रंजीत, जय प्रकाश यादव, राम नारायण यादव, चंद्र देव चेरो, संदीप जायसवाल, इंदर यादव, दीपू शर्मा, संजय कनौजिया, किशोर यादव, वीरेंद्र सोनी, अनिल ठाकुर, अखिलेश सिंह, राम लाल, कृष्णा, दिलीप गुप्ता, बलवंत यादव, रिंकू पासवान, राम बन्धु राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed