फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shuttering fell during work in Obra C two workers injured referred from project hospital

Sonbhadra:ओबरा सी में कार्य के दौरान गिरी शटरिंग, दो मजदूर घायल,परियोजना अस्पताल से रेफर किया गया

Mon, 11 Nov 2024 06:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 11 Nov 2024 06:16 PM IST
सार

ओबरा निर्माणाधीन ओबरा सी तापीय परियोजना के इंटरमीडिएट एसाइलो क्षेत्र में कार्य के दौरान शटरिंग गिरने से ऊंचाई पर काम कर रहे मजदूर जमीन पर गिर गए। घटना में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन घायलों को ओबरा परियोजना अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए राबर्टस्गंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Shuttering fell during work in Obra C two workers injured referred from project hospital
तापीय परियोजना में गिरी शटरिंग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोनभद्र ओबरा सी तापीय परियोजना के इंटरमीडिएट एसाइलो क्षेत्र में इरेक्शन फैब्रिकेशन का काम एनटीआईसी कंपनी कर रही है। इसमें मजदूर अंजीत कुमार और विनोद पासवान कार्य स्थल पर लगी शटरिंग के सहारे ऊंचाई पर काम कर रहे थे। इस दौरान शटरिंग तेज आवाज के साथ गिर गया।

विज्ञापन


इससे अंजीत कुमार और विनोद पासवान जमीन पर आ गिरे। शटरिंग का एक हिस्सा अंजीत कुमार के दाएं हाथ पर गिरा, जिससे उसके दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे अन्य मजदूर घटनास्थल की तरफ दौड़े।
विज्ञापन


शटरिंग के नीचे दबे दोनों मजदूरों को बाहर निकाल परियोजना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ। घायलों के साथ आए कंपनी के अन्य कर्मचारी दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed