फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shut down for two hours, power was missing for two days

दो घंटे का शट डाउन, दो दिन गायब रही बिजली

Fri, 26 Nov 2021 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Shut down for two hours, power was missing for two days
ऊर्जांचल में लचर विद्युत आपूर्ति ने नागरिकों की नाक में दम कर दिया है। विधानसभा चुनाव में भी नागरिक विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बनाने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन

ऊर्जांचल में 20 हजार मेगावाट से अधिक विद्युत का उत्पादन किया जाता है। इसके बाद भी परिक्षेत्र में बिजली आपूर्ति का हाल खराब है। नागरिकों ने रोष जताते हुए आरोप लगाया कि विद्युत अधिकारियों ने सिर्फ ऊर्जाँचल को राजस्व वसूली का अड्डा समझ कर रखा है। बृहस्पतिवार सुबह स्थानीय जेई ने फोरलेन निर्माण के लिए दो घंटे के शट डाउन की सूचना दी थी लेकिन बिजली आपूर्ति दिन भर बाधित रही। इसके बाद शुक्रवार को भी दिन भर परिक्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप रही। नागरिकों ने जब कारण जानने के लिए जेई को फोन मिलाया तो उन्होंने फोन भी नहीं उठाया। दिन भर बिजली न रहने से लोग पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। आए दिन परिक्षेत्र की विद्युत आपूर्ति किसी न किसी कारण से बाधित रहने से नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस संबंध में तत्काल आवश्यक कदम उठाये जाने की मांग की है।
विज्ञापन

आम नागरिकों की समस्या के संबंध में जेई का फोन नहीं उठाना गंभीर मामला है। जांच कराकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के संबंध में भी समुचित कदम उठाया जाएगा, जिससे नागरिकों को परेशानी न हो। - एससी यादव, एसई सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed