फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shriram procession came out with pomp, devotees danced fiercely

धूमधाम से निकली श्रीराम की बरात, जमकर नाचे श्रद्धालु

Thu, 09 Dec 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Shriram procession came out with pomp, devotees danced fiercely
सततवाहिनी और कुकुरडूबा नदी के संगम स्थल पर स्थित अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा से संबंधित श्रीराम मंदिर पर बुधवार की रात श्रीराम और माता जानकी का विवाह धूमधाम से रचाया गया। इस अवसर पर भव्य बरात निकाली गई। बराती बनकर लोग खूब थिरके। पुष्पवर्षा व जयकारों के बीच निकली बरात में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना।
विज्ञापन

पुजारी हृदयानंद तिवारी के नेतृत्व में निकली बरात में श्रीराम बने पात्र विद्युत झालरों से जगमगाते रथ पर विराजमान थे। श्रीराम जी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी... की धुन पर झूमते युवा थाना गेट के सामने, सुभाष तिराहा, मूडीसेमर मोड़, मां काली मंदिर मोड़, बैंक रोड, सब्जी बाजार, शाहू चौक, जायसवाल मोहल्ला, रामलीला ग्राउंड, अपर बाजार, हलवाई चौराहा से होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंचे। मुख्य गेट पर बरात की अगवानी महिलाओं ने की। पुरोहित नंदलाल तिवारी ने विवाह की रस्म पूरी कराई। मां जानकी के भाई की भूमिका विनय कुमार उपाध्याय ने निभाई। इस दौरान ग्राम प्रधान तारा देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य कमला देवी, सुमित्रा देवी, प्रमिला देवी, सुनीता देवी, उत्तम देवी, सुनैना देवी, सुषमा देवी, सावित्री देवी, अनीता देवी, सियाराम गुप्ता, मुन्ना केसरी, राजू रंजन तिवारी, डॉ. राजकपूर, आनंद कुमार दुबे ,पंकज राय, टुनटुन केसरी, रवि गुप्ता, अक्षैबरनाथ केसरी, चंद्रभान गुप्ता ,अजय कुमार, विक्रम जायसवाल, विनय, नंदू प्रसाद, विवेक केसरी, राजकमल गुप्ता, विकास गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, राजाराम चंद्रवंशी, चंद्रभूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed