{"_id":"612bbf138ebc3e79e8304970","slug":"shri-krishna-janmashtami-greetings-will-resonate-from-house-to-house-people-are-busy-in-preparations-the-tableau-is-being-decorated-sonbhadra-news-vns6086653180","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्माष्टमीः घर-घर गूंजेगी बधाई, तैयारियों में जुटे हैं लोग, सज रही झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्माष्टमीः घर-घर गूंजेगी बधाई, तैयारियों में जुटे हैं लोग, सज रही झांकी
विज्ञापन
सोलह कलाओं से युक्त भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सोमवार को सोनभद्र में धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्म मनाने की खुशी में घर-घर बधाई और सोहर गाई जाएगी। जन्मोत्सव मनाए जाने के लिए पूर्व संध्या पर आस्थावान झांकी सजाने की तैयारी में जुटे रहे। लोग लड्डू गोपाल की झांकी सजाने के लिए बाजार में तरह-तरह के सामान खरीद रहे हैं। इसके अलावा बच्चों को भी कान्हा रूप में सजाने की तैयारी चल रही है। त्योहार को लेकर हर तरफ उल्लास का माहौल है।
हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल जन्मोत्सव आज मनाई जाएगी। जन्माष्टमी का व्रत रहकर पूजा पाठ करने वाले व्यक्ति आज ही पाठ करेंगे। आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि 29 अगस्त की रात 11 बजकर 25 मिनट से अष्टमी तिथि प्रारंभ हो गई है। यह तिथि 30 अगस्त दिन सोमवार को देर रात एक बजकर 59 मिनट तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस साल श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त को रात 11 बजकर 59 मिनट से देर रात 12 बजकर 44 मिनट तक है। इस समय में भक्तगण बाल गोपाल श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाएं और भजन कीर्तन करें। आस्थावान इस दिन व्रत रहकर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप का ध्यान रखते हुए पूजा पाठ करें। पूर्व संध्या पर रविवार को बाजार में खरीदारों की वजह से चहल पहल रहीं। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के लिए पालना और वस्त्र की खरीदारी की। सजावट के सामानों की खरीदारी की गई।
पुलिस लाइंस सहित अन्य मंदिरों पर होगी पूजा
राबर्ट्सगंज नगर स्थित बांके बिहारी मंदिर के साथ ही चुर्क स्थित पुलिस लाइंस एवं सदर कोतवाली स्थित मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। बांके बिहारी मंदिर को आकर्षक झालरों से सजाया गया है। पूजा पाठ की तैयारियां की की जा रही है।
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर नहीं लगेगा मेला
कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुर्धवा मोड़ स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मेला नहीं लगेगा। मंदिर के सचिव गोपाल सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से दो साल से मेला नहीं लग रहा है। इस वर्ष मंदिर परिसर में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। बताया कि 30 अगस्त को रात में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।