{"_id":"66afd5076d5dfff5ef0d4ac4","slug":"shreyas-body-found-in-obra-dam-on-the-fourth-day-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-116324-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चौथे दिन ओबरा डैम में मिला श्रेया का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चौथे दिन ओबरा डैम में मिला श्रेया का शव
विज्ञापन
ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे के करीब रेलवे ब्रिज से ओबरा डैम में छलांग लगाने वाली बीएससी की छात्रा का शव चौथे दिन रविवार को बरामद हुआ। घटनास्थल से दूर स्थित कड़िया गांव के पास से शव को निकाला गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डाला चौकी क्षेत्र की रहने वाली बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा श्रेया चौबे (20) पुत्री चंद्रेश चौबे घर से किसी बात को लेकर नाराज होकर बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे निकली थी।
दोपहर एक बजे के करीब अपने स्कूटी को डैम के समीप खड़ी कर रेलवे ब्रिज के पिलर नंबर दो के पास से डैम के गहरे पानी में कूद गई थी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डैम में डूबी युवती की तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन
घटना के चौथे दिन रविवार की सुबह आठ बजे के करीब 66 घंटे के बाद शव घटनास्थल से काफी दूर कड़िया गांव के पास उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।