फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shot while hunting boar for New Year's party

Sonebhadra News: नए साल की पार्टी के लिए सूअर का शिकार करते समय लगी थी गोली

Thu, 04 Jan 2024 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Shot while hunting boar for New Year's party
अनपरा। थाना क्षेत्र के कुलडोमरी गांव में चार दिन पहले जंगल में बकरी चराने गए युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त बंदूक भी बरामद हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका कोर्ट के लिए चालान कर दिया। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


चोपन थानाक्षेत्र के बरगवां निवासी राजेश गोंड अपने ससुराल कुलडोमरी गांव के खोड़िया टोला के जंगल में 31 अक्तूबर को बकरी चराने गया था। इस बीच जंगल में कुछ लोग नव वर्ष मनाने के लिए जंगली सूअर का शिकार कर रहे थे। शिकारियों की गोली लगने से राजेश की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। अनपरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी दशरथ खरवार को मेरड़दह के जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया। उसने पुलिस को बताया कि नव वर्ष की पार्टी के लिए जंगली सूअर का शिकार कर रहा था। पुलिस ने दशरथ के पास से हत्या में उपयोग किए गए 12 बोर की बंदूक को बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जंगल में शिकारियों पर कार्रवाई जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed