{"_id":"58cd65c34f1c1b8b7d32a55a","slug":"shot-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी के शिकार लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी के शिकार लोगों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sat, 18 Mar 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली के बाहर शनिवार को रुपये जमा कराने एवं कर्ज दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाली एक कंपनी के जिला कोआर्डिनेटर के खिलाफ उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला कोआर्डिनेटर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे फरार जिला कोआर्डिनेटर के बारे में पूछताछ की। लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। दोपहर करीब 12 बजे दर्जनों की संख्या में लोगों ने कोतवाली पहुंच कर कंपनी के जिला कोआर्डिनेटर के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई, लेकिन उसके मकान में ताला बंद है। धनंजय दूबे, सूर्य प्रकाश सिंह, रोशन आदि रहे।