{"_id":"fa2b6f7f4fa185938a3714871a611e4c","slug":"short-circuit-in-the-bike-fires-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट से बाइक में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्टसर्किट से बाइक में लगी आग
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Mon, 30 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के डाभा गांव में शनिवार की रात शार्टसर्किट से बिजली का केबिल बाइक पर गिर गया और आग लग गई। इससे बाइक ब्लास्ट कर गई और आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया।
इससे घर में रखा करीब एक लाख रुपये से अधिक का गृहस्थी का सामान जल गया। रात में ही घटना देख मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
डाभा गांव के रामसनेही जायसवाल के घर के लोग शनिवार की रात खाना खाकर घर में सोए हुए थे। घर के आंगन में ही रामसनेही की बाइक खड़ी थी।
रात करीब नौ बजे घर में बिजली कनेक्शन के लिए गए केबिल में शार्टसर्किट हुई और फिर केबिल बाइक पर गिर गई। इससे बाइक में आग लग गई और फिर बाइक ब्लास्ट कर गई।
यह संयोग रहा कि परिवार के लोग पिछले कमरे में सोए थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ब्लास्ट की आवाज पर घर वाले बाहर निकले तो देखा कि एक कमरे में आग पकड़ ली है।
विज्ञापन
इसी बीच शोर शराबा सुनकर गांव वाले भी मौके पर पहुंच गए थे। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। रात में ही अगलगी की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई।