फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shiver due to cold wind, mercury rolled

सर्द हवा चलने से छूटी कंपकंपी, पारा लुढ़का

Fri, 22 Jan 2021 07:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Shiver due to cold wind, mercury rolled
सोनभद्र। जिले में एक सप्ताह से तापमान घट बढ़ रहा है। चार दिन तक पारा बढ़ने से गलन से राहत मिली। शुक्रवार को एक बार फिर पारा लुढ़कर 3.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पारा लुढ़कने से एक बार फिर ठंड बढ़ गई। धूप निकलने तक राहत रहा, लेकिन शाम ढलते ही कंपकंपी छूटने लगी। सुबह-शाम लोग अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन

चुर्क स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान कम रहा। न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सुबह आठ बजे न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस और शाम को पांच बजे 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले चार दिनों तक पारा बढ़ता रहा, इससे गलन से काफी राहत मिली लेकिन शुक्रवार को अचानक पारा लुढ़कने से गलन फिर से बढ़ गई। दोपहर बाद सर्द हवा चलने से धूप बेअसर रहा। गर्म कपड़े पहनकर लोग अपने घरों से बाहर निकलें। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से राबर्ट्सगंज नगर में धर्मशाला चौक, रैन बसेरा, बढ़ौली चौक, सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल परिसर, चंडी तिराहा, मेन चौक, गुरुद्वारा, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, रामलीला मैदान गेट के सामने सहित करीब 45 स्थानों पर शुक्रवार को अलाव जलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed