फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shiv Sena protested: Raised the issue of Sonbhadra's problems, said - youth should get work, the cost of ballast and sand should be reduced

शिवसेना ने किया प्रदर्शनः सोनभद्र की समस्याओं का उठाया मुद्दा, कहा- युवाओं को मिले काम, गिट्टी-बालू के कम हों दाम

Sun, 19 Sep 2021 06:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena protested: Raised the issue of Sonbhadra's problems, said - youth should get work, the cost of ballast and sand should be reduced
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते शिव सेना के कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। सात सूत्री ज्ञापन प्रभारी मंत्री को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सत्यम पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आवास जैसी समस्या की जिले में भरमार है। बड़ी-बड़ी कंपनियां होने के बाद भी यहां के युवाओं को काम नहीं मिल रहा। कोरोना महामारी के कारण आर्थिक मंदी से श्रमिक व प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले मध्यम वर्ग पर बच्चों की स्कूल फीस का बोझ बढ़ा है। स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ चुकी हैं।
विज्ञापन

सड़कों पर गड्ढों में यात्रा के लिए लोग मजबूर हैं। नालियां जाम हैं। गंदगी का अंबार है। बावजूद जिम्मेदार इन समस्याओं से मुंह फेरे हैं। कार्यकर्ताओं ने सभी सुविधाओं से युक्त ट्रामा सेंटर चालू करने, जलनिकासी का समुचित इंतजाम कराने, गिट्टी-बालू के दाम कम करने, फीस माफी आदि की मांग की। प्रदर्शन में जिला महासचिव संतोष पांडेय, मिथिलेश सिंह, आनंद शुक्ला, अतुल तिवारी, कपिल जायसवाल, विक्की उमर, धर्मेंद्र पटेल, विशाल, नागेंद्र पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed